फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी को पीटकर घायल करने में दरोगा निलंबित

Sun, 25 Jan 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी को पीटकर घायल करने वाले दरोगा विवेक कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया। घटना के दिन पत्नी ने छत से फेंकने का आरोप भी लगाया था। उसके रीढ़, कमर और पैर की हड्डी टूटने के चलते रेफर होने के बाद बच्चे बरेली लेकर चले गए।
विज्ञापन

बदायूं जिले के बिसौली थाने के गांव पछिया निवासी दरोगा विवेक कुमार ने पत्नी साधना सिंह (45) को बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली के रेटगंज सोसाइटी स्थित आवास पर मारपीट कर घायल कर दिया था। लोहिया अस्पताल में भर्ती साधना ने पति विवेक कुमार पर कमरा बंद कर पीटने और छत से फेंकने का आरोप लगाया था।
लोहिया अस्पताल में एक्सरे में साधना की रीढ़, पैर और कमर की हड्डी टूटने के बात बताई गई। पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले को एसपी आरती सिंह ने गंभीरता से लिया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय को लोगों ने शराब के नशे में धुत रहने की बात बताई थी। इसी के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। आरआई अविचल पांडेय ने बताया कि दरोगा विवेक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें