फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर छह किमी लंबा जाम

विज्ञापन
फोटो-36 मेला रामनगरिया के इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में मसेनी के पास फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माघ माह में लगे मेला रामनगरिया में श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ी है। हालात ऐसे हो गए कि बरेली-इटावा हाईवे पर छह किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। कड़ी मशक्कत के बाद रेंग-रेंग कर दो-दो घंटे में वाहन निकाले जा सके। जमापुर से सेंट्रल जेल तक कतारें लगीं। पंटून पुल पर भी दिन खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

मेले में भीड़ के चलते वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ। बरेली-इटावा हाईवे पर गंगा नदी के पांचाल घाट पुल कम चौड़ा होने के वजह से वाहनों के निकलने में दिक्कत हुई। सुबह से ही जाम लगना शुरू हुआ, तो देर शाम तक सामान्य नहीं हो सका। हालात ऐसे हो गए कि जमापुर से सेंट्रल जेल चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे श्रद्धालुओं और दूरदराज जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया, चौपहिया और श्रद्धालुओं से भरी बसें भी रेंगती रहीं। वाहनों को दूरदराज खड़ा करके लोग पैदल ही मेले में जाने को मजबूर हो गए। देर रात तक पुलिस बल वाहनों को रेंग-रेंग कर निकालता रहा। मेलार्थियों की सहूलियत के लिए बनाया गया पेंटून पुल भी पूरे दिन फुल रहा। इससे दोपहिया वाहनों को ले जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें