फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व एक समर्थक को प्रवेश

Sat, 26 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर एएसपी आरबी चौरसिया ने शनिवार को ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। इन्होंने बीडीओ से कहा कि नामांकन के दौरा उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक को गेट के अंदर प्रवेश दिया जाए।  उन्होंने सुरक्षा के इंतजामों को भी परखा।
विज्ञापन


प्रथम चरण में बढ़पुर और कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 28 व 29 सितंबर को नामांकन होंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम के लिए एएसपी ने ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। इन्होंने नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए बनाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। एएसपी ने कहा कि नामांकन के दौरान

उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक को गेट में प्रवेश दिया जाएगा। अगर इससे अधिक लोग प्रवेश करते हैं तो उनको रोक दिया जाए। एएसपी ने ब्लाक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैरीकेडिंग कराने के निर्देश देते हुए बीडीओ से कहा कि जो लोग ब्लाक कार्यालय परिसर में बने आवासों में रहते हैं, इनके यहां चुनाव तक कोई भी
विज्ञापन


रिश्तेदार न आए और अनजान व्यक्ति को अपने घर में ठहराएं। इस बावत सभी को नोटिस दे दिया जाए। अगर किसी के घर पर कोई रिश्तेदार या अनजान व्यक्ति होने की जानकारी मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

200 रुपये में बेचे गए अदेय प्रमाण पत्र
नि:शुल्क दिए जाने वाले अदेय प्रमाण पत्रों को दो-दो सौ रुपये लेकर बेचा गया। इसकी शिकायत दावेदारों ने बीडीओ से की। क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए दावेदार को तीन अदेय प्रमाण पत्र नामांकन के दौरान लगाने होंगे। इनमें से दो ब्लाक और एक जिला पंचायत कार्यालय से जारी होगा। इनको बनवाने के लिए शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर दावेदारों की भीड़

उमड़ी। आरोप है कि ब्लाक कर्मचारियों ने दो दो सौ रुपये लेकर एनओसी जारी किए। इसको लेकर दावेदारों और कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। दावेदारों ने इसकी शिकायत बीडीओ शिव प्रसाद से की। इन्होंने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन वसूले गए रुपये वापस नहीं कराए।  बीडीओ शिव प्रसाद ने बताया कि अदेय प्रमाण पत्र नि:शुल्क दिए जाने का प्रावधान है। अदेय प्रमाण पत्र पर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ ने मतगणना के लिए देखा कालेज
आरपी डिग्री कालेज को क्षेत्र पंचायत कमालगंज चुनाव में मतगणना स्थल बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ला ने शनिवार को कालेज का निरीक्षण किया। सीडीओ ने प्राचार्य आरटी पटेल के साथ कालेज में बने हाल का जायजा लिया। यहां मतगणना को लेकर व्यवस्था देखी। सीडीओ ने  फिरोज गांधी इंटर कालेज पहुंच कर कालेज का निरीक्षण किया। यहां से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाता है।

जिला पंचायत से जारी हुए 830 अदेय प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद। जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के दावेदार अदेय प्रमाण पत्र बनवाने में लगे हैं। जिला पंचायत कार्यालय में अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पांच काउंटर खोले गए हैं। शुक्रवार को शाम तक जिला पंचायत कार्यालय से 400 अदेय प्रमाण  पत्र जारी किए गए थे। शनिवार को सुबह से ही अदेय प्रमाण पत्र बनवाने को दावेदारों का आना शुरू हो गया। दूसरे दिन 430 दावेदारों ने अदेय प्रमाण पत्र बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें