फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टीवी ठीक करने आए मैकेनिक ने बालिका से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। टीवी की मरम्मत करने आए युवक ने बालिका से छेड़छाड़ कर दी। बालिका के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे उनके चचेरे भाई की 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। घर का टीवी खराब होने से थाना कमालगंज क्षेत्र से एक दूसरे समुदाय के मैकेनिक को बुलाया। घर में बालिका को अकेला पाकर टीवी मैकेनिक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। बालिका के शोर मचाने पर पड़ोस में गई चचेरी बहन दौड़कर घर के अंदर पहुंची। बहन को देखकर आरोपी बालिका को छोड़कर भागने लगा। बालिका के चिल्लाने पर परिवार और गांव के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने भाग रहे टीवी मैकेनिक को जमकर पीटा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें