फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में मिला बाइकों का जखीरा, 15 बाइकें बरामद

Tue, 06 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस ने मोहल्ला सातनपुर स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान बाइकों का जखीरा मिला। मकान में अलग-अलग कंपनियों की 15 बाइकें बरामद की। एलआईसी एजेंट के पुत्र ने बताया कि वह यार्ड से पुरानी बाइकों को खरीदकर उन्हें बेचता है। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय से कर्मचारियों को बुलाकर बरामद बाइकों के कागजातों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


कादरीगेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला सातनपुर स्थित एक मकान में कई बाइकें खड़ी हैं। कादरीगेट थाना प्रभारी आमोद सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल ने सातनपुर निवासी एलआईसी एजेंट कैलाश सिंह के घर में छापा मारा। उनके घर में अलग-अलग कमरों में विभिन्न कंपनियों की 16 बाइकें मिलीं। पुलिस ने सभी बाइकों के चेसिस नंबर नोट किए।
कैलाश सिंह के पुत्र सोनू उर्फ सौरभ वर्मा ने बताया कि एक बाइक उसकी है। वह यार्ड से पुरानी बाइकों को खरीदकर उन्हें बेचता है। जय श्री श्याम बाइक सेल्स के नाम से फर्म का पंजीकरण भी है। सोनू ने बताया कि सभी बाइकों के कागज उसके पास हैं। जानकारी पर सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय भी पहुंच गईं। उन्होंने सोनू से मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने निर्देश दिए कि बुधवार को बरामद बाइकों के कागजातों की जांच एआरटीओ कार्यालय से करवाएं। सीओ सिटी ने बताया कि कैलाश सिंह के घर में 15 बाइकें मिली हैं। एआरटीओ कार्यालय से बरामद बाइकों के कागजातों की जांच करवाई जाएगी। अगर बाइकें चोरी की हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बरामद बाइकों को मकान से लेकर चली गई। सोनू ने बताया कि वह यार्ड से बाइकों को खरीदकर उनकी बिक्री करता है। सभी बाइकों के कागज उसके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें