फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में एक मकान व झोपड़ी गंगा में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा में जलस्तर तेजी से बढ़ने से कटान ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कायमगंज तहसील के समैचीपुर चितार में एक पक्का मकान और झोपड़ी गंगा में समा गई। सदर तहसील के गांव दौली की मड़ैया में कटान तेज होने से गंगा की धार मकानों की तरफ बढ़ रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र में गंगा की बाढ़ और कटान का कहर लगातार जारी है। समैचीपुर चितार गांव में तेज कटान के चलते बुधवार रात फरमान का पक्का मकान और जारिब की झोपड़ी गंगा में समा गई। अलाउद्दीन और रहमान के पक्के मकान भी गिरने के कगार पर हैं। ग्रामीण अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कटरी तौफीक क्षेत्र में गंगा खेतों में कटान कर रही हैं। लेखपाल पंकज सिंह ने बताया कि एक मकान और झोपड़ी गिरने की सूचना मिली है। शीघ्र गांव में जाकर लिस्ट बनाएंगे। मुआवजा दिलवाया जाएगा।
सदर तहसील के दौली की मड़ैया में बुधवार को एक मकान कटने के बाद वहां गंगा की धार सीधी टक्कर खा रही है। गांव की ओर धार टकराने से कटान अन्य मकानों की तरफ बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जरूरत का सामान लाने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। उन्हें नाव से करीब तीन किमी दूर शहर से सटे गांव धारा नगरी में उतरकर बाजार करके सामान लाना पड़ रहा है। यदि इसी तरह कटान हुआ तो चंद दिन में ही गांव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें