कमालगंज। क्षेत्र से जुड़े गंगापार इलाके में सोमवार रात गोवंशों के झुंड ने 12 बीघा खेत में खड़ी फसल नष्ट कर दी। खेत स्वामी ने पशुपालकों से शिकायत की तो उन्होंने गालीगलौज कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
क्षेत्र में इन दिनों आवारा मवेशियों के आतंक से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही रखवाली करने वाले किसानों को भी हमला कर घायल कर देते हैं। थाना क्षेत्र के महमदगंज निवासी रामरहीम के गांव में 12 बीघा खेत है। जिसमें आलू व गेहूं की फसल खड़ी है। सोमवार रात गोवंशों के झुंड ने खेत में घुस कर फसल नष्ट कर दी। मंगलवार सुबह रामरहीम खेत पर पहुंचे तो फसल नष्ट देख जानकारी हुई। आरोप लगाए की फसल में नुकसान होने पर उसने पशुपालकों से शिकायत कही तो वह गाली-गलौज कर मारपीट कर आमादा हो गए। शाम को पीड़ित ने थाने पहुंच कर चार पशुपालकों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।