फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की मौत की खबर पर गमगीन हुआ परिवार

Sat, 08 Apr 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौत की खबर आने के बाद रोते विलखते सेना के जवान के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कसबे के मोहल्ला कृष्ण बलरामनगर (रोहिला) निवासी आर्मी सेंटर में हवलदार के पद पर तैनात जवान सेना के वाहन की टक्कर से शहीद हो गया। घर पर इसकी सूचना आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन



 रोहिला निवासी शिक्षक जितेंद्र सिंह यादव का पुत्र राघवेंद्र सिंह यादव (33) हरियाणा स्थित हिसार की आर्मी सेंटर में सिग्नल कोर में तैनात था। शनिवार की सुबह 8 बजे फोन पर बात करते समय वह सेना के ही वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट के चलते उनकी मौत हो गई। सेना की ओर से घटना की सूचना शहीद जवान के परिजनों को शनिवार सुबह 10:30 बजे फोन से दी गई। रोहिया स्थित घर पर कोहराम मच गया। राघवेंद्र की शिक्षिका पत्नी कल्पना कन्नौज में मकान बनाकर वहीं बच्चों समेत रहती हैं। वह कन्नौज के सतवारी गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात है।
विज्ञापन



   हवलदार राघवेंद्र के पिता कसबा स्थित मेजर शिवदयाल सिंह इंटर कालेज में शिक्षक हैं। पिता जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राघवेंद्र वर्ष 2003 में झांसी में सिग्नल कोर में भर्ती हुए थे। इस समय हरियाणा में उनकी तैनाती थी। परिवार में उनके एक बेटी वैष्णवी (8) व बेटी प्रखर (5) है।

वहीं, राघवेंद्र सिंह कुल छह भाई व एक बहन है। भाइयों में वह दूसरे नंबर के थे। घर पर मां गुड्डी देवी, बहन निशा देवी व पत्नी कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जितेंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर 2 बजे तक शव रोहिला आने की उम्मीद है। रविवार को घटना की सूचना मिलते ही राघवेंद्र के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें