फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फाल्ट से दो उपकेंद्र ठप, 150 गांवों की 13 घंटे बत्ती रही गुल

Mon, 29 Dec 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। 33केवी लाइन में शनिवार रात 12 बजे फाल्ट होने से हजियांपुर व हुसैनपुर तराई उपकेंद्र ठप हो गए। इसे 15 गांवों की बिजली 13 घंटे गुल रही। रविवार सुबह बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


132 केवी उपकेंद्र लुधइया से निकली 33केवी लाइन से हजियांपुर व हुसैनपुर तराई बिजली उपकेंद्रों को आपूर्ति मिलती है। कायमगंज क्षेत्र के गांव मुकेरी के पास शनिवार रात 12 बजे 33केवी लाइन का इंसुलेटर पंक्चर होने से फाल्ट हो गया। इससे दोनों बिजली उपकेंद्र ठप होने से क्षेत्र के 150 गांवों की बिजली गुल हो गई।
रविवार सुबह जानकारी होने पर बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया। गांव मुकेरी के पास एक पोल पर दो इंसुलेटर फुंके मिले। बिजली कर्मचारियों ने इंसुलेटर बदलकर व फाल्ट ठीक कर लाइन चालू की। दोनों उपकेंद्र चालू होने के बाद दोपहर करीब एक बजे हुसैनपुर तराई उपकेंद्र से जुड़े 80 गांव व हजियांपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार 13 घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें