फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक दर्जन घायल

Sun, 24 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
दुघर्टना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक कार की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाइक से गिर कर युवती घायल हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


जिला कन्नौज के सिंहपुर निवासी संजय कुमार अपने चचेरे भाई रिंकू के साथ मोहम्मदाबाद के गांव नगला बहादुर में कार्ड बांटने जा रहे थे। सुरक्षा के लिए वह हेलमेट नहीं पहने थे। नीवकरोरी पावरहाउस के पास सामने से आ रही कार की चपेट में आकर संजय और रिंकू घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगाें ने घायल को मोहम्मदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में थाना राजेपुर के गांव बरुआ निवासी पूर्मिणा पुत्री नत्थूलाल अपने भाई अरविंद के साथ रिश्तेदार के यहां जहानगंज गई थी। यहां से वह रविवार को वापस घर लौट रही थी। गांव रुनी के पास पूर्मिणा बाइक से गिर कर घायल हो गई। हादसे में घायल हुई युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

कुछ समय बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। एक अन्य घटना में थाना नवाबगंज के गांव बबना निवासी जितेंद्र कुमार और इंद्रेश सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।

थाना कमालगंज के गांव दरौरा निवासी चमन सिंह शनिवार की रात बाइक से मोहम्मदाबाद से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक के बेकाबू होने पर चमन सिंह गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटी पैथान निवासी सुमित बाइक से अपने परिवार की मोहिनी पत्नी सत्यदेव व नरेन्द्र पाल का बारह वर्षीय पुत्र करन को लेकर कायमगंज जा रहा था। गांव से निकलते ही सामने से एक अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुमित हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं दूसरी दुर्घटना में कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी अहमद नवी शादी बारातों में बैंडबाजा बजाने का कार्य करता है। शनिवार की शाम वह अपने साथियों के साथ रेलवे रोड स्टेशन के पास एक बारात में बैंडबाजा बजाने गया था।

सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं, तीसरी दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के गांव रूटौल निवासी अतुल सिंह अपनी बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा थे। रास्ते में अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी।

इसमे वह घायल हो गए। दुर्घटना को देख चालक कार छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने कार अपने कब्जे में ले ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अतुल हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें