फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से गिरी जर्जर दीवार, महिला घायल

विज्ञापन
फोटो- 01,सीएचसी में भर्ती घायल महिला किशोरी देवी। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र में बुधवार रात गांव जौंरा में बारिश के चलते पड़ोसी की जर्जर दीवार गिर गई। इससे मलबे में दबकर किशोरी देवी (55) घायल हो गईं।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई बारिश से पड़ोसी शेर सिंह की पुरानी दीवार बृहस्पतिवार सुबह भरभराकर गिर पड़ी। जिस समय हादसा हुआ, तब किशोरी देवी घर में बने शौचालय के पास खड़ी थीं।
विज्ञापन


महिला मलबे में दब गईं। चीख सुनकर लोग दौड़े और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां इलाज जारी है।

कमालगंज में बारिश में गिरी कच्ची दीवार, परिजन बचे

थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर ग्राम पंचायत के मजरा टपुआ निवासी महेश कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश के दौरान मकान की बाहरी दीवार गिर गई। इससे घर में मौजूद महेश, उसकी पत्नी संतोषी देवी व बच्चे बाल बाल बच गए। पीड़ित ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें