शमसाबाद। पिता की डांट से नाराज किशोर बिना बताए घर से चला गया। थाना क्षेत्र के पसियापुर निवासी संत कुमार का पुत्र आशीष (16) बुधवार शाम को घर के पास धूम्रपान कर रहा था। पिता ने उसे डांट दिया तो वह बिना बताए घर से चला गया। पिता ने सूचना 112 नंबर पर दी। चौकी इंचार्ज फैजबाग जितेंद्र सिंह ने किशोर की तलाश शुरू की। रात करीब 9.30 बजे आशीष गांव में ही गन्ने के खेत में छिपा बैठा मिला। पुलिस ने आशीष को परिजन के सुपुर्द कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे को धूम्रपान करने पर डांट दिया था। इससे वह घर से चला गया।