ढाईघाट पर गंगा में स्नान करते समय एक वृद्ध और दो
युवक डूब गए। गांव के लोगों ने वृद्ध को बचा लिया। एक युवक की डूबने से मौत
हो गई, जबकि दूसरे का पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है।
कायमगंज
इलाके के गांव न्यामतपुर ढिलावली में 19 अप्रैल को भागवत कथा शुरू हुई थी।
25 अप्रैल को भागवत कथा के समापन पर भंडारा हुआ। रविवार को गांव के लोग
ट्रैक्टर से पूजा सामग्री गंगा में विसर्जित करने शाम के समय घाट पर आए
थे। गंगा नहाते समय मदन लाल का पुत्र अमित कुमार (34) डूबने लगा।
इसे
बचाने के लिए गांव के आशाराम का पुत्र आकाश (21) गंगा में कूद पड़ा। वह भी
डूबने लगा। भतीजे आकाश को डूबता देख चाचा जवाहर लाल (65) बचाने को गंगा
में कूद गए। पानी में तीनों लोग डूबने लगे। शोर शराबा होने पर गांव के लोग
बचाने के लिए गंगा में कूद गए।
गांव वालों ने जवाहर लाल को बचा
लिया। अमित कुमार और आकाश गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने गांव वालों के साथ
अमित का शव गंगा से बाहर निकाला। आकाश को नहीं खोज पाए।
अमित का
शव लेकर परिजन गांव चले आए। गोताखोर देर रात तक आकाश की खोज करते रहे। मृतक
अमित की पत्नी सुनीता शव देखकर रो रो बुरा हाल था। सुनीता ने बताया कि
उसकी एक लड़की अनामिका है।