कोतवाली क्षेत्र के गांव बाग रठौरा में बाइक सवार
सशस्त्र लुटेरों ने स्कूटी से घर लौट रही एएनएम को तमंचे के बल पर लूट
लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
पुलिस ने तहरीर मिलने के
बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, एक अन्य घटना में बाइकर्स युवकों ने लूट
के उद्देश्य से महिला का पीछा किया। गांव आने पर बाइकर्स युवक भाग गए।
कोतवाली
क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी रामश्री गांव बाग रठौरा में एएनएम
हैं। रविवार को बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के बाद स्कूटी से घर लौट रही
थीं। एएनएम के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे गांव नगला बाग रठौरा से कुछ दूर
पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
एक बदमाश ने
तमंचा रामश्री के लगा दिया। तमंचा देख वह सहम गई। बदमाश उसके गले में पड़ी
सोने की जंजीर और कुंडल नोचकर गांव नीबकरोरी की तरफ भाग गए।
रामश्री
ने कोतवाली में जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर
लौट आई। रामश्री ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की
गई। कोतवाल कुंवर बहादुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
एक अन्य
घटना में पूनम पुत्री मानसिंह निवासी सलेमपुर अपने बेटे अरमान की दवा लेने
कस्बा मोहम्मदाबाद गई थीं। दवा लेकर वह वाहन से उतरी और पैदल गांव जाने
लगी।
पूनम ने बताया कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसका पीछा
करने लगे। दो-तीन बार बाइक आगे-पीछे लगाई। सलेमपुर गांव का मोड़ आने पर
दोनों युवक भाग गए।