फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेकिंग के दौरान गायब मिला पीआरवी पर तैनात सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। वाहन चेकिंग के दौरान पीआरवी पर तैनात अनुपस्थित मिला। साथी सिपाही से पूछने पर उसने गोलमोल जवाब दिया। सीओ ने पीआरवी पर तैनात तीनों सिपाहियों को कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार शाम कस्बा चौराहा पर क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां मौजूद पीआरवी पर तैनात सिपाही से सीओ ने स्टाफ के बारे में जानकारी की। इस पर पीआरवी के सिपाही ने दो लोगों की वाहन पर तैनाती होने की बात कही। लॉग बुक देखने पर तीन सिपाहियों की ड्यूटी पीआरवी 2659 पर मिली। भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने की बात कहकर सीओ ने नाराजगी जताई। सिपाही ने बताया कि पीआरवी पर तैनात सिपाही कमरे पर है। सीओ ने मौजूद सिपाही को झूठ बोलने पर लताड़ लगाई। तीनों सिपाहियों को कार्यालय में पेश होने के निर्देश नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक को दिए। इस दौरान नौ वाहनों के चालान किए गए। एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने व हेलमेट न लगाने पर सीओ ने नाराजगी जताते हुए चालान करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें