फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नकली कीटनाशक कारोबारियों पर सीजेएम कोर्ट में दायर होगा वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के पांचालघाट स्थित एक घर के परिसर से 25 लाख रुपये की नकली कीटनाशक बरामद होने के मामले में सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। इसके लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी से अनुमोदन ले लिया है।
विज्ञापन


पांचालघाट स्थित एक घर से परिसर से मंगलवार रात 25 लाख रुपये कीमत की नकली कीटनाशक बरामद हुई थी। पकड़ी गई यूपीएल कंपनी के इलेक्ट्रॉन इनसेक्टीसाइड प्लस फंगीसाइड काे अधिकारियों ने कब्जे में लेकर राजकीय कृषि रक्षा इकाई बुढ़नामऊ में रखवा दी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बरामद नकली कीटनाशक का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। कीटनाशक पर बैच नंबर, निर्माण एक्सपायरी तिथि भी अंकित नहीं है। उन्होंने बताया कि कारोबारी के खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रावधान नहीं है। इससे कीटनाशक विक्रेता अभय एग्रो ट्रेडर्स कन्नौज व क्रेता किसान एजेंसीज के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में शुक्रवार को वाद दायर किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने अनुमोदन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें