फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, आठ घायल

Mon, 11 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस को धक्का देकर हटाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज। कानपुर से कायमगंज जा रही बारातियों से भरी बस रविवार को कमालगंज क्षेत्र में बघार नाले के पास बेकाबू होकर पलट गई। हालांकि तीन बार पलटा खाकर बस सीधी हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दुर्घटना में में दूल्हे के भाई समेत आठ बाराती घायल हो गए। अन्य बारातियों को हल्की चोर्टे आइं। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दो घायल लोहिया अस्पताल रेफर किए गए।
विज्ञापन


कानपुर के अफीम कोठी निवासी छोटे सिंह के पुत्र पवन कुमार राठौर की कायमगंज के रुदायन निवासी कारे की पुत्री शिखा से शादी तय हुई थी। रविवार को बारात कानपुर से जा रही थी। बरातियों से भरी बस आगे थी और दूल्हे की गाड़ी पीछे चल रही थी। कमालगंज थाना क्षेत्र में बघार नाले के पास मोड़ होने पर तेज गति से चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बारातियों से भरी बस पलट गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीन बार पलटा खाकर वह सीधी हो गई।

इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में दूल्हे के भाई अरविंद सिंह राठौर के अलावा कानपुर निवासी अनिल, गोपाल, कैलाश, निशांत सिंह चौहान, मोनू व दो अन्य बाराती घायल हो गए। इस दौरान पीछे से दूल्हा पवन सिंह राठौर की गाड़ी आ गई। मौका पाकर बस चालक फरार हो गया। दूल्हा पवन सिंह राठौर ने पुलिस को सूचना दी। थाने से पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इस हादसे में निशांत सिंह चौहान और मोनू की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिन बारातियों को हल्की चोर्टें आइं उनका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार किया गया। दूल्हा पवन सिंह राठौर ने बताया कि बारात कायमगंज के रुदायन निवासी कारे के यहां जा रही थी। बस में लगभग 25 लोग बैठे हुए थे। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें