फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनसुनवाई में बंधी शिकायतों की गठरी, पुलिस नहीं खोल पाई गांठ

विज्ञापन
फाेटो-25, सुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई की। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें पुलिस के खिलाफ की गईं। एक माह से गायब किशोरी को बरामद न कर पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया। वहीं घर में घुसकर मारपीट और किशोरी से छेड़छाड़ में पुलिस की ओर से समझौते का दबाव बनाने की शिकायत की गई।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई की। कादरीगेट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों ने शिकायत की कि घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले में उसने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के वीडियो भी उसके पास उपलब्ध हैं। पुलिस आरोपियों का सहयोग कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे और परिजन को परेशान कर रही है। यदि सुनवाई न हुई तो घर छोड़ने और अनशन पर बैठने को मजबूर हैं। पूरे प्रकरण की जांच दूसरी एजेंसी से कराने की मांग की। इस पर आयोग की सदस्य ने अमृतपुर सीओ को जांच करने के आदेश दिए।
वहीं एक महिला ने शिकायत की कि उसे शादी का झांसा देकर युवक ने पत्नी की तरह रखा। बच्चे भी हुए। अब वह उसके साथ मारपीट करता है और बच्चों का खर्च भी नहीं दे रहा है। एक वृद्धा ने पुत्र व बहू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर न्याय दिलाने की मांग की। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शिकायत की कि एक जनवरी को उसकी नाबालिग बहन को तीन युवक बहला-फुसलाकर लेकर गए। इसकी थाने में प्राथमिकी दर्ज है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों से मिली है। विवेचक ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की तो इंस्पेक्टर ने उसे छुड़वा दिया। इंस्पेक्टर से कार्रवाई की मांग की तो जवाब मिला कि उनके ऊपर दबाव है।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने क्षेत्राधिकारी को जांच कर किशोरी बरामद करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुल 11 शिकायतें आईं। सभी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ संजय वर्मा, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें