फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा नहाते वक्त गहरे पानी में समाया बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने गया एक बालक गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों ने करीब आधा घंटे प्रयास के बाद शव बरामद किया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कादरीगेट थाने के मोहल्ला सोता बहादुरपुर निवासी वसीम का पुत्र वाहिद (12) गर्मी अधिक होने की वजह से दोपहर करीब 12 बजे पांचाल घाट स्थित श्मशान भूमि की तरफ गंगा नहाने चला गया। वह नहा रहा था कि अचानक गहरे पानी में समा गया। आसपास खड़े नाविकों ने उसे लापता देखा, तो चीख-पुकार कर कई गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई।
विज्ञापन

गहराई अधिक होने की वजह से करीब आधा घंटे बाद उसे निकाला जा सका। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान नसरुद्दीन ने बताया कि वाहिद उनका भांजा था। वह तीन भाइयों में बीच का था। एक बहन भी है। परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें