फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख व पर्यवेक्षक नवाब सिंह यादव ने कस्बे के राजेंद्र सिंह इंटर कालेज में पहुंचकर छात्र जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ पहुंचे। यहां पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, विधान सभा उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता, सपा नेता आलोक गंगवार, संजीव यादव टीटू ने पूर्व ब्लाक प्रमुख का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव से पूर्व जो वादे किए थे, वह पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राें को बताया कि सपा ही ऐसी पार्टी है जो जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व देती है। किसान के बेटे को राजनीति में आने का पूरा मौका सपा सरकार में है। छात्रसंघ चुनाव को सपा सरकार छात्राें के हित में मानती है।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि कन्या विद्याधन, पीसी टेबलेट, बेरोजगारी भत्ता, मुस्लिम छात्राओं को दिया जाने वाला धन आदि योजनाएं संचालित हैं। सरकार ने सभी योजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया। सभा करने के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख नगला वीरबल में पुष्पेंद्र सिंह व कस्बा के संजीव यादव टीटू के आवास पर भी गए। इस मौके पर मनोज यादव, जितेद्र, रजत क्रांतिकारी, समीर यादव, पुष्पेंद्र सिंह, रविशरन यादव, सोनू यादव, डा. नवरंग सिंह, सचिन यादव, पीयूष यादव समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें