फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सों ने भगाया, टेंपो में जना बच्चा

Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने टेंपो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पति का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने आपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की, न देने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव सोतेपुर निवासी रामगोपाल की पत्नी लक्ष्मी को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आशा बहू नूरबानों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वह दोपहर तक भर्ती रही। उसके बाद नर्सों ने यह कह कर उसे निजी चिकित्सालय का रास्ता दिखा दिया कि आपरेशन से ही प्रसव होगा। इस पर रामगोपाल टेंपो से पत्नी को लेकर चल दिया। सीएचसी से 10 कदम दूर ही पहुंचे थे कि लक्ष्मी ने टेंपो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। सड़क पर प्रसव होते देख आशा बहू उसे दोबारा सीएचसी लेकर पहुंची। नर्सों ने उसे पुन: भर्ती किया। रामगोपाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह से भर्ती थी। नर्सें प्रसव के बदले 8 सौ रुपए की मांग कर रही थीं, नहीं दिया तो उन्होंने कह दिया कि बच्चा आपरेशन से होगा। इसे यहां से ले जाओ। जिस पर वह दर्द से तड़पती लक्ष्मी को निजी अस्पताल ले जाने लगा। इस संबंध में पूछे जाने पर अधीक्षक डा. अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें