फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी और आयुर्वेद की अलख जगाएंगे

Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पतंजलि योग समिति विषमुक्त खेती व नौजवानों में नशे की लत छुड़ाने के लिए अब गांवों की ओर कूंच करेगी। गांवों में स्वदेशी के साथ ही आयुर्वेद अपनाने की अलख भी जगाई जाएगी। इसके लिए ग्राम समितियों का गठन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को योग भवन फतेहगढ़ में समिति की बैठक हुई। यहां हरिद्वार की सह राज्य प्रभारी श्रीदेवी ने कहा कि ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाना है। इसमें महिला की भी भागीदारी रहेगी। गांवों में नियमित रूप से योग की नि:शुल्क कक्षाएं संचालित हाेंगी। उन्होंने कहा कि विषमुक्त खेती, पौधरोपण, जडी़बूटी की खेती, स्वदेशी प्रचार, नशे से बचाव व आध्यात्म का प्रसार किया जाएगा।
रामदेव पांडेय ने कहा कि जल्द ही समितियां गठित कर ली जाएंगी। राजीव गुप्ता ने कहा कि समितियों को भारत स्वाभिमान आंदोलन से जोडा़ जाएगा। यहां स्नेहलता, कल्पना सक्सेना, विमल बाथम, मुद्रा बाजपेई, रेनू कटियार, संतोष यादव, अनीता त्रिवेदी, साधना मिश्रा, कुसुम व रमा अग्निहोत्री भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें