कायमगंज। पूर्व विधायक के बेटे ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने पहले रुपए लेकर ठेका दिलाने का झांसा दिया और फिर जान से मारने की धमकी दी।
पूर्व विधायक मरहूम अनवार मोहम्मद खां के पुत्र अनवर जमाल खां ने कोतवाली में हरदोई जनपद के विष्णुपुरी निवासी अरविंद प्रताप व अमरेंद्र प्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जमाल खां ने बताया कि अरविंद व अमरेंद्र ने तीन साल पहले उन्हें दलिया और सूजी क ी आपूर्ति का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। उन्होंने अपनी फर्म भी बना ली। ठेका दिलाने के नाम पर दोनों ने उनसे 9.45 लाख रुपए भी ले लिए, जब संदेह हुआ तो वे अरविंद और अमरेंद्र के पास 18 अप्रैल 2011 को रुपए मांगने गए। इस पर दोनों ने रुपए लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।