फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़ते समय युवक का पैर कटा

Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रेन पर चढ़ते समय युवक चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को जीआरपी ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव खिरिया मुकुंद निवासी श्यामपाल सिंह का 22 वर्षीय बेटा पावित्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू आज गांव के ही कुछ युवकों के साथ कानपुर में हो रही भर्ती देखने के लिए जा रहा था। सभी लोग सुबह फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर जा पहुंचे और कालिंद्री एक्सप्रेस के आने पर युवक चढ़ने लगे। इसी दौरन चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पावित्र प्रताप ट्रेन की चपेट में आ गया। यह देख कर लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। ट्रेन के रुकने पर उसे निकाला गया। इस दौरन युवक का एक पैर कट गया था। घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवकों के साथ आए युवकों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टर ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें