फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं न खरीदा जाए तो मुझसे बात करें

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्रय केंद्रों पर बारदाने का भले ही अभाव हो लेकिन किसानों से गेहूं की खरीद होगी। बिचौलियों को कम दाम पर गेहूं बेचना या खुले बाजार में व्यापारियों के हाथ दो सौ रुपए कुंटल कम पर गेहूं की बिक्री शर्मनाक बात है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है तो किसान सीधे मुझसे बात करें। यह बात प्रदेश के होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल और व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने रविवार को पिलखना गांव में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कही। मंत्री ने कहा कि लड़कियां अगर डाक्टर इंजीनियर बनना चाहती हैं तो उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

पिलखना गांव दोपहर बाद पहुंचे राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव का स्वागत समारोह एमबीआर इंटर कालेज में आयोजित किया गया था। वहां क्षेत्रीय विधायक अजीत कठेरिया, कालेज प्रबंधक सहित अन्य लोगों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भारी जनसमुदाय देखकर गदगद हुए नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं न बेंचकर बिचौलियों के चक्कर में पड़ रहे हैं। बाजारों में जाकर दो सौ रुपए कुंटल कम दाम में गेहूं बेच रहे हैं यह शर्मनाक है। जोर देते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर ही किसानों से गेहूं खरीदे जाएंगे वहां बारदान हो या न हो। कहा कि किसी भी किसान को गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने में दिक्कत आ रही हो तो सीधे उनसे बात करे। बताया कि सरकार ने किसान आयोग बनाने जा रही है यह आयोग ही अब किसानों प्रति बीघा फसल के खर्च से पचास फीसदी अधिक पर समर्थन मूल्य तय करेगा।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाए जाने की पैरवी करते हुए नरेंद्र सिंह यादव ने लोगों से आहवान किया कि मिशन 2014 के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि क्षेत्र में 17 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव, सराय भगत से कायमगंज तक सड़क के 12 मीटर चौड़ीकरण, विधानसभा क्षेत्र में शासकीय इंटर कालेज और डिग्री कालेज का प्रस्ताव उन्होंने मुख्यमंत्री को दिया है। इसके अलावा विधायक ने यह भी बताया कि उन्हे 150 हैंडपंप स्वीकृत होकर मिल गए हैं। सचिन यादव लव ने कहा कि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य कराया जाएगा। बाबा के जमाने से जुडे परिवार के नाते को टूटने नहीं देंगे।
सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने सभी का आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता प्रमोद राठौर ने की। इस अवसर पर रामकिशन यादव, राजवीर सिंह ग्राम प्रधान पिलखना, नवाबगंज ब्लाक प्रमुख के पति मातादीन, सत्येंद्र सिंह, मनोज बघौना, प्रवक्ता कृपाल सिंह यादव, इंद्रसेन यादव, मनमोहन मिश्रा, जीतेंद्र यादव, अजय पाल सिंह, रोहिताश यादव, समीर यादव और उदयवीर सिंह आदि इस अवसर पर शामिल रहे।
उधर मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ज्योता गांव में पहुंचे मंत्री नरेंद्र सिंह यादव का प्रधान पति अवधेश सिंह सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने वहां पर कहा कि बसपा सरकार तो चली गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मानसिकता अभी नहीं बदली है। उनमें भी सफाई की आवश्यकता है। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को अपमान करने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। गेहूं किसानों पर यहां भी बोलते हुए मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर खरीद नही हुई तो संबंधित लोग जेल जाएंगे। ग्रामीणों के समक्ष घोषणा करते हुए कहा कि फतेहगढ़ से ज्योता गांव के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा गांव में जो ट्रांसफार्मर बदलवाए जाएंगे उसके लिए लोगों से पैसे नहीं लिए जाएंगे।
इस अवसर पर अवधेश सिंह ने मंत्री, सपा जिलाध्यक्ष और उनके साथ पहुंचे राशिद जमाल सिद्दीकी को चांदी का मुकुट भेंट किया। मंत्री से ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप से लेकर तांगा स्टैंड तक सीसी रोड निर्माण, रामदेवी मंदिर तक सड़क, पानी की टंकी, गांव में विद्युतीकरण, प्रत्येक वार्ड में एक हैंडपंप लगवाए जाने के साथ अंबेडकर गांव के स्थान पर अब लोहिया गांव नाम देकर विकास कार्य कराने की मांग की। इस अवसर पर मनोज सिंह चौहान, सुनील राठौर, बृजेश दुबे, फुलवारी प्रधान, सुरेश, संतोष चौधरी, मनमोहन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, अनूप पालीवाल, घनश्याम सिंह, बबलू आदि मौजूद रहे। उधर रैसपुर में भी मंत्री का स्वागत पुष्पेंद्र सिंह, विमल राजपूत, समर पाल सिंह और प्रभाव सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें