फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल आडिट में फंस गया कोटेदार

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सोशल आडिट के तहत शुक्रवार को गांव गौसपुर में राशन वितरण, मनरेगा के विकास कार्य, विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन, वजीफा वितरण आदि के संबंध में छानबीन की। वहीं एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अनुसार जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यूएन सचान ने आज गांव गौसपुर का सोशल आडिट किया। गौसपुर में पिछले दो वर्ष से अल्पसंख्यक छात्रों को वजीफा वितरित नहीं किया गया जबकि वजीफा की राशि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से बीती पांच सितंबर को 2,48,820 और बीती पांच मई को करीब इतनी ही राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराई गई।
प्रधान ने सफाई दी कि वजीफा राशि ग्राम सभा के खाते में कब जमा कराई गई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं आडिट के दौरान पता चला कि सात माह पहले पंचायत सचिव का तबादला हो गया था लेकिन उसने अभी नए सचिव को चार्ज नहीं दिया। ग्रामीण मकसूद ने शिकायत की उसके नाम पर जारी बीपीएल कार्ड पूर्व प्रधान अंसार ने करीब सात वर्ष पहले ले लिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कोटेदार को बुलाकर पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। बाद में तय किया गया कि मकसूद कार्ड की नेट कापी लेकर आएगा। ग्राम प्रधान सत्यापित करेंगे। उसी पर कोटेदार मकसूद को राशन देगा। अनीस व कनीस ने शिकायत की कि उन्हें पिछले पांच-छह साल से राशन नहीं मिला है। डा. सचान ने प्राइमरी विद्यालल सफाई न होने व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। डा.सचान ने बताया कि 19 मई को कमालगंज ब्लाक के मकरंद नगर बसाह में और 25 मई को भटपुरा में सोशल आडिट किया जाएगा। उधर, एडीओ पंचायत श्याममोहन मिश्रा ने गांव में सही सफाई न होने के लिए सफाई कर्मचारियों को दोषी मानते हुए चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें