फर्रुखाबाद। शहर के छात्र छात्राओं की आंखों में बेहतर भविष्य के सपने चमक रहे हैं। शुक्रवार को शाम पांच बजे राजपूताना होटल में इनकी मौजूदगी यही साबित कर रही थी। यहां आकाश इंस्टीट्यूट कानपुर ने डाक्टर व इंजीनियर बनने के लिए तैयारियों की बारीकियां बताने के लिए सेमीनार का आयोजन किया था। डेढ़ घंटा का यह सेमीनार धीरे धीरे कार्यशाला में बदलता गया। अकाश इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने ऊंचाइयां नापने के रास्ते बताए।
सेमीनार में इंटर की परीक्षा देने वाले करीब 500 छात्र छात्राओं ने शिरकत की। इन्हें प्रवेश परीक्षा के तौर तरीकों से बाकिफ कराया गया। चीफ मार्केटिंग एकजीक्यूटिव ए मोतीलाल ने बताया कि युवाओं का बड़ा हिस्सा डाक्टर व इंजीनियर बनना चाहता है। इन्हें तैयारी का तरीका नहीं मालूम होता है। इससे यह तैयारी के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। बच्चों ने कैरियर बनाने के लिए विशेषज्ञों से जमकर सवाल भी किए। इन्होंने बताया कि बड़े मेडिकल कालेजों ने नीट परीक्षा का मसौदा बनाया है। इसमें 30 हजार सीटें खुलेंगीं। इंजीनियरिंग की एक परीक्षा के लिए आईसीट की तैयारी चल रही है। एरिया कोआर्डीनेटर निशाकांत ने बताया कि सेमीनार छात्र छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।