फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी बाल्टी में गिरकर मासूम बालक की मौत

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में बाथरूम के पास खेल रहा डेढ़ वर्षीय मासूम बालक शुक्रवार को पानी से भरी बाल्टी में गिर पड़ा। किसी को इसकी भनक नहीं लगने पाई और कुछ देर में दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। बच्चे के माता पिता घटना के समय बाहर थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली मोहल्ला निवासी इरफान का डेढ़ वर्षीय पुत्र फरहान शुक्रवार को दोपहर के समय घर में बहन मैबिद और दादी के साथ था। मां बाजार गई थी और पिता इरफान अपनी दर्जी की दुकान पर था। दादी के पास खेल रहे फरहान को लेकर उसकी बहन मैबिद भीतर चली गई। कुछ देर बाद वह नमाज पढ़ने लगी और मासूम बालक बाथरूम की तरफ चला गया। कुछ देर पहले वहीं पर कपड़े धुले गए थे और बाल्टी में आधा भरा हुआ पानी छोड़ दिया गया था। फरहान उसी पानी में हाथ मारकर खेलने लगा और अचानक उसी में सिर के बल गिर पड़ा। करीब पन्द्रह मिनट बाद दादी और मैबिद को अहसास हुआ कि फरहान कहीं दिख नहीं रहा। खोजबीन शुरू हुई तो वह बाल्टी के पानी में गिरा हुआ मिला।
यह देखकर दोनों सन्न रह गईं। जल्दी से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक फरहान का दम टूट चुका था। बहन और दादी के चीखने चिल्लाने पर पडोस के लोग भी आ पहुंचे। थोड़ी ही देर में इरफान और उसकी पत्नी के घर लौटने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने काफी दुखी मन से बच्चे का शव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें