फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की कार्यशैली से जिले भर में हलचल

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. की कार्यशैली और उनके द्वारा लापरवाह कर्मचारियों पर लगातार की जा रही दंडात्मक कार्रवाई ने कई दिनों से जिले में हलचल मचा दी है। दवाओं से लेकर मिठाई, अनाज और कुकिंग गैस का गोरखधंधा करने वालों से सख्ती से निपटने की डीएम की कार्यशैली अब जनता को भी भाने लगी है। जबकि डीएम के इसी तेवर से खौफ खाकर तथाकथित नेताओं के इशारे पर एक विशेष वर्ग ने दो दिनों तक उनके स्थानांतरण होने की अफवाह भी फैला थी। शायद डीएम की इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर और उनके समर्थन में अब जिला बार एसोसिएशन खुलकर आ गया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की ओर से महासचिव संजीव पारिया एडवोकेट सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर उन्हें एक पत्र दिया। जिसमें उनके द्वारा जिले में अब तक हुए कार्यों की सराहना की गई। जिला बार एसोसिएशन ने डीएम द्वारा जनहित में किए जाने वाले हर प्रयास में सहयोग देने का वादा किया। संजीव पारिया ने कहा कि इस जनपद में काफी समय से जमे अधिकारियों को जंग लग गई थी। न तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठ रही थी और न ही कोई कार्रवाई हो रही थी। जब से जिले का चार्ज संभाला है तभी से स्कूल के शिक्षकों, काला बाजारियों, मिलावट खोरों और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले निजी अस्पतालों और नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। उधर, जिलाधिकारी की यह कार्यशैली अब जनता को भी रास आने लगी है। जगह-जगह छापे की कार्रवाई होने के दौरान लोगों में यह चर्चा सुनने को मिल रही है कि काफी लंबे अरसे के बाद काला बाजारियों के खिलाफ अभियान चल रह है इससे जनता का अधिकार अब नहीं छिनेगा। एक ओर डीएम का जनपद में तेजी से छापामारी अभियान चल रहा है और लापरवाह लोगों पर गाज गिर रही है तो दूसरी ओर कुछ सरकारी कर्मचारियों और नेताओं को डीएम के यह तेवर अखरने लगे हैं। मालूम हो कि पिछले दो दिनों से कलेक्ट्रेट सहित पूरे शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो गया। लेकिन सारी अफवाहें आखिरकार गलत साबित हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें