फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पीटने के बाद छप्पर में आग लगाई

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दबंगों में घर में घुसकर दलित महिला और उसकी बेटियों को पीटने के बाद दीवार गिराकर छप्पर में आग लगा दी। इससे गृहस्थी जल गई। शिकायत पर थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे अब दबंग गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी रामवती पत्नी चमनलाल ने कहा कि बीती चौबीस अप्रैल की सुबह साढ़े नौ बजे गांव के रानू यादव, संजेश यादव, कमलेश, साथी जनवीर यादव, संजू यादव, निवासी रुटौल, कश्मीर यादव निवासी रानीपुर और दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और बाउंड्री गिरा दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर उसे और उसकी पुत्रियों को पीटा। इसके बाद छप्पर में आग लगा दी। इससे उसकी गृहस्थी और अनाज जल गया। इसकी सूचना पति ने थाने में दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद वह परिवार समेत खुले आसमान के नीचे रह रही है। रामवती ने पत्र में आगे कहा है की रविवार की शाम छह बजे के करीब उक्त लोग फिर से उसके घर पर पहुंचे और चौबीस घंटे में गांव छोड़ने की धमकी दी। रामवती ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें