फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमका रहे हैं बेटी की जान लेने वाले

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। जिराऊ गांव में गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मारे। एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं पीड़ित परिवार डरा सहमा है। मृतका के पिता का कहना है कि शनिवार की रात आरोपी पक्ष के लोग उस पर समझौते का दबाब डालते रहे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ में गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या में मृतका की मां मीना देवी की ओर से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एसपी लगातार कोतवाली पुलिस को निर्देशित कर जानकारी भी ले रहे है। आरोपी कहां छिपे हैं। आरोपियों के एक दूसरे से क्या संबंध में हैं। इसका भी पुलिस पता लगा रही है। उनकी कहां-कहां बैठक थी इसकी भी जानकारी की गयी। एसआई राजेंद्र सिंह ने जिराऊ में आरोपियों के घर छापा मारा। वहां कोई भी आरोपी नहीं मिला और पुलिस खाली हाथ लौट आई। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने अलीगंज, एटा, हुसैनपुर, शिवरईवरिया आदि स्थानों पर भी दबिशें दीं। लेकिन आरोपियों का कही भी पता नहीं चला। इधर मृतका की मां मीना देवी व उसके पिता सुग्रीव सिंह ने बताया कि शनिवार की रात भर उन पर समझौते का दबाब डाला जाता रहा। उनका कहना है कि आरोपी गांव में ही है। पुलिस के आने से पहले ही उन्हें पता चल जाता है और वह ठिकाना बदल देते है। उनका कहना है कि उनकी कोई सुरक्षा नहीं है। इससे वह परेशान हैं। सीओ वाइपी सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में शनिवार से ही संबंधित ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कहां है प्रदीप का ड्राइवर गुड्डन
कायमगंज। गुलबाजनगर के बसपा नेता प्रदीप हत्याकांड में पुलिस ने काफी सुराग जुटा लिए है। सीओ का कहना है कि जल्द ही वह मामले का खुलासा कर देगे। लेकिन अभी तक पुलिस प्रदीप के ड्राइवर गुड्डन का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

एक मई की रात बसपा नेता प्रदीप जाटव की दत्तूनगला स्थित किराए के मकान में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच सीओ वाईपी सिंह कर रहे है। उनका कहना है कि प्रदीप की हत्या से संबंधित जानकारियां जुटा ली गयी है। कुछ रह गई हैं, उन पर भी काम चल रहा है। कई बिंदुओ को दृष्टिगत रखते हुए जांच की जा रही है। काफी सुराग मिल गए हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा। इधर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शिवरईवरियार, रुटौल, गुलबाजनगर आदि स्थानों पर दबिशें दीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें