फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के हत्यारोपी पकड़ से दूर

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र में हुई कोटेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए एक आरोपी का रविवार को चालान कर दिया। हालांकि पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही उस वाहन को कब्जे में नहीं किया, जिससे हत्यारों ने शव को फेंका था।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी अवधेश मिश्रा की शुक्रवार रात अवैध संबंधों को लेकर गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को जयनरायन वर्मा रोड क्रासिंग के आगे फेंक दिया गया था और उसके शव पर चौपहिया वाहन भी चढ़ा दिया गया था।
मृतक के बेटे शुभनेश ने विनीत मिश्रा, विकास, वीरेंद्र मिश्रा और धीरेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान वीरेंद्र मिश्रा निवासी शास्त्री नगर नई कालोनी जयनरायन वर्मा रोड को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने उससे घटना के बारे में पूछताछ की। लेकिन उससे पुलिस को खास जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। फतेहगढ़ कोतवाल रुमसिंह यादव ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। विकास और विनीत के पकड़े जाने के बाद ही यह पता लगेगा कि इन लोगों ने किस गाड़ी का हत्या में प्रयोग किया और उसकी कहां हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें