फर्रुखाबाद। बाइक से जा रहे रहे एमईएस के ठेकेदार के सुपरवाइजर की सेना के ट्रक की चपेट में आ जाने से शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। घटना के समय वह इंजीनियर के साथ खाना खाने जा रहा था। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली के गांव नगला मसेनी निवासी बलवीर यादव उर्फ मुन्ना एमईएस के ठेकेदार रोहित भाटिया के यहां सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। शुकवार को बलवीर सिंह इंजीनियर दिनेश यादव के साथ बाइक से खाना खाने के लिए सिखलाई मैस से काम करने के बाद कैंट गोदाम जा रहा था। जब वह मिलेट्री अस्पताल के पास राजपूत हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर था। उसी समय आगे जा रहे सेना के ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। जिससे पीछे बैठा बलवीर पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख दिनेश ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर मृतक का बेटा बिजेंद्र सिंह भाई शिशुपाल सिंह के अलावा सपा नेता चन्नू यादव भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पर दरोगा एसके भारद्वाज फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।