फर्रुखाबाद। राजकीय बालक इंटर कालेज फतेहगढ़ में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। गुरूवार तक 1 लाख 28 हजार 50 कांपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया। 1 लाख 28 हजार 440 कांपियों का मूल्यांकन बाकी रह गया है। इस केंद्र पर परिधान रचना की पहले पेपर की 164 व दूसरे पेपर की 140 कांपियों का मूल्यांकन हो गया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज को 1 लाख 32 हजार 197 कांपियां मूल्यांकन के लिए मिली थीं। इनमें से 63219 का मूल्यांकन हो चुका है। 68978 का मूल्यांकन चल रहा है। यहां संगीत गायन व कामर्स का मूल्यांकन निपट गया है। रस्तोगी इंटर कालेज के प्रधानचार्य संतोष तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की हिंदी विषय का 80 फीसदी, अंग्रेजी की 77 व विज्ञान की 65 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो गई है। (ब्यूरो)
भाई ने भाई को पीटा
नवाबगंज। गांव नगला दमू निवासी शिवनंदन सिंह अपने मकान का निर्माण कराने के लिए नींव खोद रहे थे। इसका उसके भाई रघुनंदन ने विरोध किया। इस पर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई। शिवनंदन सिंह घायल हो गए। शिवनंदन ने थाने पहुंचर भाई रघुनंदन के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। घायल को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। (ब्यूरो)