फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को भाजपा की संचालन समिति बनी

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर निकाय के चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। जिसमें डा.भूदेव सिंह राजपूत को समिति का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी भी बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने बताया कि सोमवार को कानपुर में एक बैठक भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई थी जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत और तीनों महामंत्रियों के अलावा अन्य सदस्य भी प्रमुख रूप से थे। श्री सक्सेना ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री ने भंग हुई कार्यकारिणी को फिर से बहाल कर दिया है जबकि नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए संचालन समिति का भी बैठक में ही गठन कर दिया गया। इस समिति का प्रमुख डा.भूदेव सिंह राजपूत को बनाया गया है। जबकि प्रदीप सक्सेना, कुलदीप दुबे, दिनेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल, मिथिलेश अग्रवाल, डा.महीपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अमर सिंह, सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू को प्रमुख रूप से रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें