फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर नोटाें से भरा थैला लूटनेे का प्रयास

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बेखौफ हो चुके बाइक सवार लुटेरों ने कोतवाली गेट पर रिटायर्ड कर्मचारी से नोटाें भरा थैला साइकिल से उतार कर भागने का प्रयास किया। थैला उतारने के बाद लुटेरा बाइक पर बैठते ही गिर पड़ा। लोगों के शोर मचाने पर वह थैला छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी वकील ने स्टेट बैंक से गुरुवार को 80 हजार रुपये निकाले थे। इन्हाेंने रु पये बैग में रख कर इसे साइकिल के हैंडिल पर टांग लिया। वह कोतवाली के ठीक सामने सभासद राम प्रकाश शाक्य की रेडीमेड की दुकान पर खरीददारी करने को रुक गए। इसी बीच एक युवक ने आकर उनकी साइकिल से थैला उतार लिया। कोतवाली गेट पर बाइक पर बैठे उसके दो साथी उसका इंतजार कर रहे थे। थैला लेकर भागे युवक ने इस बाइक के पीछे बैठकर फ रार होन की कोशिश की। वह बाइक पर ठीक से बैठ भी नहीं पाया था कि चालक ने बाइक दौड़ा दी। इससे थैला लिए युवक गिर पड़ा।
इसी बीच लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों को पास आता देख युवक थैला फेंक कर भाग निकला। ट्रांसपोर्ट चौराहे तक भागकर वह बाइक पर बैठकर भाग निकला। कोतवाली गेट पर दिन दहाड़े बेखौफ लुटेरोें का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। थैला वापस मिल जाने पर वकील पुलिस को सूचना दिए बिना ही घर वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें