फर्रुखाबाद। भारत ने पड़ोसी देशों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। अब उसे पड़ोसी देश स्वीकारते हैं या नहीं यह उनकी मर्जी है। भाजपा की कथनी और करनी एक है। यह बात केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह ने भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही।
आवास-विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाएं। कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से सभी को जोड़ें। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जब उनसे पूछा कि एक तरफ पड़ोसी देश आंखें तरेर रहे हैं वहीं भारत उनसे हाथ मिला रहा है। इस पर वीके सिंह ने कहा कि हमने पड़ोसी देशों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। पड़ोसी भारत की पहल को जैसे चाहे ले सकते हैं। नक्सली हमले के बारे में कहा कि वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस आए दिन प्रधानमंत्री के विरोध में बयानबाजी कर रही है। इस पर बोले कि कांग्रेस हार के कारण बौखला गई है। इसलिए भाजपा के हर कार्य पर उंगली उठा रही है। चाइना उत्पादों के भारतीय बाजार मे दखलंदाजी पर कहा कि हमारे देश में सस्ते माल को ज्यादा पसंद किया जाता है और चाइना के आइटम काफी सस्ते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. मिथलेश अग्रवाल, डा. रजनी सरीन, सुशील शाक्य, सत्यपाल सिंह, डा. भूदेव सिंह, शैलेंद्र राठौर, डीएस राठौर डा. मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे। इससे पहले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। भूपेंद्र प्रताप सिंह ने वीके सिंह को शाल उढ़ाई तो आदित्य कुमार सिंह ने उन्हें क्षत्रिय जयघोष पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह, रामबहादुर सिंह, अनिल राठौर, कैप्टन डीएस राठौर, सबलू राठौर, ललो राठौर, राकेश सिंह राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने स्वागत समारोह आयोजित कर पूर्व जनरल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एमपी सिंह, रामकरन सिंह, राकेश सिंह राठौर, ब्रजभान सिंह, आरपी अग्निहोत्री, एके द्विवेदी, रामप्रकाश सिंह, सीपी सिंह, जितेंद्र चौहान, एचएस गिरि, रघुनंदन प्रसाद, सीपी मिश्रा, लालबहादुर सिंह, छबिनाथ सिंह राठौर और उदयराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
वहीं अमर ज्योति एसोसिएशन ने अनिवार्य मतदान पूरे भारतवर्ष में लागू किए जाने मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित, महासचिव प्रमोद तिवारी और उप सचिव अखिलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।