फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में आर्मी स्कूल के बच्चे रहे अव्वल

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद की सहयोग शाखा के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो क्विज में आर्मी स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। विजेता टीम 23 नवंबर को कन्नौज में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने जाएगी।
विज्ञापन

दुर्गा नारायण महाविद्यालय, फतेहगढ़ में मंगलवार को भारत विकास परिषद की सहयोग शाखा के तत्वावधान में भारत को जानो क्विज का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग की छह-छह टीमों ने भाग लिया। इनमें आर्मी स्कूल की कनिष्ठ वर्ग टीम के अभिनय दीक्षित, अजय कुमार पाठक, इसी स्कूल की वरिष्ठ वर्ग टीम के धीरज कुमार व जयंत सिंह यादव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन पर विशेष अतिथि डा. सुबोध वर्मा ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। 16 नवंबर को कालेज स्तर पर भारत को जानो लिखित परीक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डा. आरके गुप्ता ने बताया कि क्विज की विजेता टीम 23 नवंबर को कन्नौज में होने वाली प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। इस दौरान प्राचार्य डा. केएम सचदेवा, शाखा सचिव राम कुमार मिश्रा, डा. वीके तिवारी, सुनीता पुरवार, कादम्बरी मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, रामऔतार पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें