फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर पलटा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। फर्रुखाबाद-बदायूं मुख्यमार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मर पर लकड़ी लदा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग गया। लाइनमैन ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर मालिक और बिजली विभाग के अफसरों के बीच समझौता वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बांसी अड्डा चौराहा के पास फर्रुखाबाद-बदायूं मुख्यमार्ग किनारे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा है। बुधवार तड़के लकड़ी लदा ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर पर पलट गया। गनीमत रही की ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर लाइनमैन सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर पर लिखे नंबर पर जब लाइनमैन ने संपर्क किया तो वह ट्रैक्टर मालिक सोनपाल निवासी मनोहरपुर चौक थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर का निकला। सोनपाल मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक बिजली अफसरों और ट्रैक्टर मालिक के बीच समझौता वार्ता चल रही थी। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का मुआवजा ट्रैक्टर मालिक से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें