फर्रुखाबाद। क्षेत्रीय युवक समारोह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग बालक में एसबीएस इंटर कालेज राजेंद्र नगर के छात्र योगेश कुमार, जूनियर बालक वर्ग में कन्हैयालाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज के छात्र श्याम सिंह, बालिका वर्ग वरिष्ठ में महालक्ष्मी और जूनियर वर्ग में पूनम कठेरिया और शीलू यादव को चैंपियन घोषित किया गया। विजेताओं को शील्ड प्रदान की गई।
डीपीबीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में क्षेत्रीय युवक समारोह के तहत चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नीतू यादव, 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी राजपूत, 800 मीटर में अलका सिंह, 500 मीटर में वर्षा, लंबी कूद बालिका वर्ग में बबली, ऊंची कूद में निशा दीक्षित, भाला फेंक में नीलम राजपूत और गोला जंजीर फेंक बालिका वर्ग में नेहा राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। इस दौरान चैंपियन रहे खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी मधु शर्मा ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विश्राम सिंह यादव ने कहा कि जीवन में खेलकूद जरूरी हैं। संयोजक डा. संदीप कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया। सह संयोजक रामबहादुर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताआें में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर डा. विकास सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष महेशचंद्र वर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, शिशुपाल सिंह, ओमबाबू बाथम, खुशीराम कुशवाह, कृष्ण मोहन, दिनेशचंद्र, शिवराम सिंह, अवनीश कुमार, इंद्रा राठौर, रामकिशोर, भारत सिंह, श्यामसुंदर वर्मा, अजय कुमार और ज्योति वाजपेयी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम वाजपेयी ने किया।