फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटिया गिरने से तीन छात्र हुए घायल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। प्राथमिक विद्यालय कड़हर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र के कक्ष में खेलने के दौरान पटिया भरभराकर गिर गई। पटिया के नीचे दबने से तीन छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कड़हर के एक कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। शुक्रवार को कक्ष के अंदर बच्चे खेल रहे थे। सहायिका निर्मला देवी कक्ष के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान कक्ष में बनी पटिया भरभराकर गिर पड़ी। पटिया के नीचे दबकर शिवा पुत्र विजेंद्र, गोलू और रोबिल घायल हो गए। इन बच्चों को ग्रामीणों ने फटाफट मलबा हटाकर निकाला। गंभीर रूप से घायल शिवा को परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एनपीआरसी कृष्णबल्लभ तिवारी ने बताया बाढ़ का पानी स्कूल में भर गया था। इसके कारण पटिया चटक गई थी। इसी के चलते पटिया भरभराकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें