फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन खोकर टेंपो पलटा, आठ घायल

Sat, 27 Sep 2014 05:33 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो गैसप्लांट नर्सरी के पास रोडवेज बस के ओवर टेक करने के दौरान असंतुलित होकर पलट गया। इससे टेंपो में बैठे आठ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को सीएचसी में भर्ती करा कर बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर भोलेपुर से यात्रियों को लेकर टेंपो मोहम्मदाबाद जा रहा था। बेवर रोड गैस प्लांट नर्सरी के पास पीछे से मैनपुरी जा रही रोडवेज बस के चालक ने टेंपों को ओवर टेक किया। ओवर टेक के दौरान टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। टेंपो के पलटते ही राहगीर व आस पास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले टेंपो और रोडवेज बस चालक भाग गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दरोगा देशराज शुक्ला ने बताया गांव निसाई निवासी मलिखान सिंह, महोई निवासी शिवसिंह की पत्नी फूलमती, गांव कटिन्ना के दीनदयाल की पत्नी रामलली, छोटेलाल की पत्नी कांती गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी अधिवक्ता पवन मिश्रा बुधवार शाम रेलवे रोड स्थित मठियादेवी मंदिर के पास कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इसी क्रम में हरदोई थाना के पाली के गांव हनकिला निवासी प्रमोद कुमार के साथ में कैलाशवती, अवनीश कुमार उसकी बेटी भानूवती के साथ कार से घर की ओर जा रहे थे। राजेपुर क्षेत्र के नासा नाला के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें