फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर दिलाई जाएगी शौचालय उपयोग की शपथ

Sat, 27 Sep 2014 05:33 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांधी जयंती पर ग्राम सभाआें में होने वाली खुली बैठकों में शौचालयों के उपयोग की शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम सभाओं में खास साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवाें को इस बावत फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

निर्मल भारत अभियान के तहत 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह चलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायताें में खास साफ सफ ाई की जाएगी। सार्वजनिक इमारतों व स्थानाें पर भी साफ सुथराई होगी। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को आगाह कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान व स्वच्छता सप्ताह में गांव के लोगों क ो स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा।
2 अक्टूबर को ग्राम पंचायताें में खुली बैठकें की जाएंगी। यहां गांव के लोगाें को शौचालयाें के प्रयोग की शपथ दिलाई जाएगी। शौचालयाें के प्रयोग के लिए दूसराें को भी जागरूक करना भी शपथ में शामिल है। बैठकाें में शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के फायदाें के बारे में भी बताया जाएगा। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि शपथ कार्यक्रम के बारे में ग्राम पंचायताें को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें