फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से चली गोली से किशोर की मौत

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। संदिग्धावस्था में गोली लगने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा में शुक्रवार को 14 साल के सब्बो पुत्र नर सिंह जाटव की गोली लगने से मौत हो गई। वह अपनी दादी माया देवी के साथ गांव में रहता था। उसके माता पिता और चार भाई व एक बहन दिल्ली में रहते हैं। दादी ने बताया कि वह घर में बरतन साफ कर रही थीं। तभी अचानक फायर की आवाज हुई। पलटकर देखा तो चूल्हे के पास सब्बो लहूलुहान पड़ा था। उसके पास ही तमंचा पड़ा था। फायर की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर आ गए। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दे दी। इस पर कोतवाल एके सिंह परिहार व उपनिरीक्षक बीडी उमराव व एमके त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले वृद्धा ने तमंचा छिपा लिया था। इसे बाद में ग्रामीणों के समझाने और पुलिस के दबाव में पुलिस के हवाले कर दिया गया। नाती के शव के पास बिलख रही दादी ने बताया कि सब्बो चूल्हे के पास बैठकर तमंचा साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। यह उसके बांए कंधे में जा धंसी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें