फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मोहल्ला मित्तूकूंचा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हवन-पूजन और गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम को पांडेश्वरनाथ मंदिर से धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई।
मित्तू कूंचा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हुए हवन-यज्ञ में यजमानों ने आहुतियां डालीं। इस दौरान हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए महामंत्री रमेशचंद्र त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, डा. रामबाबू पाठक, शैलेंद्र दुबे, वीसीपी अग्निहोत्री, सदानंद शुक्ला और रामप्रकाश द्विवेदी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। शाम को पांडेश्वरनाथ मंदिर से हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा के संयोजकत्व में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे चल रहे थे। उसके पीछे भगवान परशुराम की झांकी चल रही थी। शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड आदि मुख्यमार्गों से होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। नेहरू रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर समाजसेवी निमिष टंडन ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक सारस्वत, अरविंद पालीवाल, अभय शंकर दुबे, राधेमोहन मिश्रा, मनमोहन मिश्रा, अवधेश दीक्षित, हरिओम तिवारी, अशोक मिश्रा, सुरेशचंद्र त्रिपाठी, ज्ञानेश गौड़, अभिषेक त्रिवेदी, दिन्नू मिश्रा, रिंकू शर्मा और डा. रामबाबू पाठक आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी और हवन कर मनाई जयंती
कायमगंज। विश्व बंधु परिषद ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी कर उन्हें शस्त्र, शास्त्र, संयास और पराक्रम का संगम बताया। परशुराम चेतना मंच ने हवन पूजन कर परशुराम जंयती मनाई। इस दौरान प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम ने विलासी और प्रजा द्रोही राजवंशों का दमन किया लेकिन श्रीराम के युगांतरकारी शक्ति व धर्म और संस्कृति का रक्षक मान कर त्रिभुवन विजयी होने का आर्शीवाद दिया। इस दौरान आचार्य रामकृष्ण त्रिवेदी, प्रधानाचार्य आरके दुबे, परम मिश्रा, हंसा मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। वहीं परशुराम चेतना मंच ने जयंती अवसर पर फूलमती मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति का श्रृंगार कर हवन पूजन किया और उनकी पसंद के पसाई चावल की खीर का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश दुबे, देवेंद्र दुबे, शिवम पाठक, लकी मिश्रा, हरिओम दुबे, वीनू पंड़ित, राजेश अगिभनहोत्री, कुलदीप, राघव पाठक, राजमंगल दीक्षित, राजू पांडेय आदि मौजूद रहे। संस्था की ओर से रविवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।