फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई दिवस पर मजदूरों के हित के मुद्दे उठे

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलेभर में गुरुवार को मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने बैठक और गोष्ठी कर मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला। साथ ही स्टेडियम में रिक्शा दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला सर्वोदय मित्र मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत में वर्क्स और उद्यमियों में दोस्ताना कायम करने की आवश्यकता है। कम्युनिस्ट सोच के चलते सरकारी महकमों में काम करने वाले वर्कर निडर होकर मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा, मंत्री गौरव गुप्ता, गोपालबाबू पुरवार, यदुनंदन गोस्वामी, विद्यानंद आर्य और लक्ष्मण सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। स्टेट बैंक रोड स्थित ओमप्रकाश गुप्ता अस्पताल सभागार में भवन निर्माण मजदूर यूनियन और कांशीराम कालोनी आवंटी उत्थान मोर्चा ने संयुक्त बैठक कर मई दिवस मनाया। यहां देवेंद्र सिंह चौहान, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएसन के संगठन मंत्री आफताब मोहम्मद खां, इकबाल मिस्त्री, रामसिंह, अशोक कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जमील कुरैशी ने की। संचालन रफत इलाही खान ने किया। इस अवसर पर विजय पाल सिंह, दयाशंकर, रामस्वरूप वर्मा, अजय पाल सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले शिकागो के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बंशीधर स्मारक भवन छावनी साहबगंज में मई दिवस के अवसर पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता रामनारायण मिश्रा ने की। यहां उत्तम कुमार मिश्रा, जगदीश सिंह चौहान, कन्हैयालाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एनई रेलवे मजदूर यूनियन फतेहगढ़ की ओर से फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर मई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। इस अवसर पर राघवेंद्र वाजपेयी, राजेश वर्मा, धर्मपाल, टीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मजदूर दिवस पर फतेहगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रिक्शा दौड़ का आयोजन किया गया। क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना व डा. बृजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रिक्शा दौड़ के प्रतिभागियों को रवाना किया। कड़े मुकाबले के बीच बृजपाल को प्रथम, दीपचंद को द्वितीय, अजीत को तृतीय, कौशल को चौथा, अर्जुन को पांचवां, विजय को छठां स्थान मिला। विजेताओं को डा. बृजेश यादव ने क्रमश: 500, 400, 300, 100 तथा 50-50 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबल पाठक, नरेंद्र सिंह, अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें