फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी बनाएंगे संकल्प खाता

Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । गांवाें में डुगडुगी बजेगी। खाद बीज के लिए किसानों के सहकारी समिति पर पहुंचने पर उन्हें वोट डालने का संकल्प दिलवाया जाएगा। शहर के कारोबारी लेन देन के साथ ही वोटर संकल्प का खाता भी मेंटेन करेंगे। यह सारी कवायद वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए है। लोेकसभा चुनाव 2009 में वोट का प्रतिशत 46.57 रहा था। इसे 75 फीसदी से ऊपर पहुंचाने क ी कवायद की जा रही है। जिला पंचायत राज विभाग ने डुगडुगी पिटवाने की योजना बनाई है। सफाई कर्मचारी गांव में डुगडुगी पीटेंगे। टीम में शामिल ग्राम पंचायत अधिकारी, एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री वोट डालने के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों से जुड़े कारोबारी दुकान पर आने वाले ग्राहकाें से संकल्प पत्र भरवाएंगे। इनके नाम, गांव व मोबाइल नंबर को रजिस्टर में दर्ज करेंगे। मतदान के दिन इन नंबराें पर कारोबारी फोन कर वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगेे। सरकारी अस्पतालाें में आने वाले मरीजाें से भी वेाट डालने के लिए संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। सहकारी समितियाें पर भी किसानाें क ो वोट डालने के लिए सचिव व कर्मचारी किसानाें को जागरूक करेंगे। एनएसएस के स्वयं सेवकाें को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडलायुक्त इफ्तखारुद्दीन ने चुनाव की तैयार बैठक में अधिक ारियाें को वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर खासा जोर दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें