फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज ब्लाक प्रमुख के भाई का अपहरण

Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
सफारी कार सवार सशस्त्र बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार चचेरे भाई को मारी गोली
एक नामजद, पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
कंपिल (फर्रुखाबाद)। सफारी कार सवार सशस्त्र बदमाशों ने रविवार की रात कायमगंज ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी के भाई संतोष कुमार का अपहरण कर लिया। संतोष के साथ मौजूद चचेरे भाई को गोली मार दी। घायल युवक को शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अपहृत के पुत्र ने बीडीसी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी कायमगंज ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी के भाई संतोष कुमार चतुर्वेदी 26 जनवरी की रात करीब 8 बजे दवा लेने के लिए कायमगंज जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव के ही आकाश उर्फ टीपू (25) पुत्र नरायन हरि उर्फ भगवानदास और चचेरे भाई मुकेशचंद्र चतुर्वेदी (45) थे। इन लोगों के निकलने के बाद संतोष का बेटा सुमित कुमार भी दूसरी बाइक से कायमगंज के लिए रवाना हुआ। संतोष के बेटे सुमित के मुताबिक कंपिल-रुदायन मुख्यमार्ग के पास पीछे से जा रही सफेद रंग की सफारी संख्या यूपी76 एम 0011 पर सवार असलहाधारी बदमाशों ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक चालक आकाश को गोली मार दी, जिससे बाइक फिसल गई और बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने ब्लाक प्रमुख के भाई संतोष कुमार को सफारी में डाल लिया। इस दौरान बदमाशों ने सुमित को निशाना बना फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कंपिल की ओर भाग निकले। सुमित घायल आकाश व मुकेश को बाइक से लेकर थानेे पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सीओ कायमगंज एके रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुमित की तहरीर पर पुलिस ने कैरई निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य किशनपाल यादव पुत्र लज्जाराम के अलावा पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ कायमगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात को लेकर उहापोह में पुलिस
कंपिल (फर्रुखाबाद)। ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी के भाई के अपहरण की घटना सियासत से जुड़ी हुई है। इससे इस पुलिस भी उहापोह की स्थिति में है। सीओ कायमगंज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन में हकीकत में सामने आ जाएगी।
मालूम हो कि बीती 22 जनवरी को कायमगंज ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी के खिलाफ तमाम बीडीसी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कैरई निवासी बीडीसी किशनपाल यादव के नेतृत्व में 72 सदस्यों के शपथ पत्र एवं प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव संबंधी पत्र डीएम को सौंपा था। इस दौरान सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इस घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति थी। ऐसे में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लाक प्रमुख के भाई के अपहरण को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। नामजद किए गए किशनपाल यादव का कहना है कि उन्हें बेवजह इस विवाद में घसीटा गया है। अपहरण से उनका कोई लेना देना नहीं है। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रंजिश में ही उन्हें फंसाया जा रहा हैं। पुलिस सही तरीके से जांच करे तो मामला सामने आ जाएगा।
मांगी है दस लाख रुपये की फिरौती
ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी का कहना है कि ब्लाक प्रमुख पद को लेकर विरोधियों से तनातनी चल रही है। उनके भाई संतोष चतुर्वेदी का अपहरण ब्लाक प्रमुखी के चुनाव की रंजिश को लेकर ही किया गया है। अपहरणकर्ताओं ने इस्तीफा न देने पर भाई की हत्या किए जाने की धमकी भी दी है। साथ ही साथ ही लाख रुपये की फिरौती भी मांगी है।
विज्ञापन

इस्तीफा न देने पर गंगा में बहाने की धमकी
कंपिल। अपहरणकर्ताओं ने धमकी दी है कि ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे उसके भाई को गंगा में बहा देंगे। यह कहना है अपहृत के बेटे सुमित कुमार का। सुमित ने पुलिस को बताया कि अपहरण के दौरान बुलेरो सवाल चिल्ला रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी ने इस्तीफा नहीं दिया तो संतोष को मारकर गंगा में बहा देंगे। बदमाशों ने भागते वक्त फायरिंग भी की। इस बात का सुमित कुमार ने तहरीर में भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें