फर्रुखाबाद। हमारी बेटी उसका कल योजना के स्वीकृत पत्र वितरण में जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। हाकिमाें ने बेटियाें को लिफाफे सौंपे। मौसम की खराबी से भाषणबाजी से बचा गया। अधिकारी बेटियाें क ो लिफाफे बंाटने दौरान आसमान पर नजरें जमाए रहे। योजना के तहत 1968 बेटियाें को लाभ मिलना है। इन सभी को स्वीकृत पत्र के देने के लिए बुलाया गया था।
राजकीय बालिका इंटर कालेज फ तेहगढ़ में समारोह आयोजित हुआ। हाकिमाें के लिए पंडाल लगाया गया था। बेटियाें को खुले में बैठाया गया। शीत लहर से इन्हें सर्दी सताती रही। बरसात होने की आशंकाआें से अधिकारी सकते में रहे। डीएम पवन कु मार ने कालेज पहुंचते ही स्वीकृत पत्र वितरण शुरू करा दिया। वह मंच से नीचे उतरे और बेटियाें के बीच पहुंच कर वितरण शुरू कर दिया। वितरण के लिए 20 नोडल अधिकारी बनाए गए थे। इन्हें भी बेटियों के बीच पहुंच कर वितरण का फरमान जारी कर दिया गया। सीडीओ डा. एससी श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, डीआईओएस भगवत पटेल, समाज कल्याण अधिकारी लवी मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कटियार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रितुराज सिंह, डीडी कृषि एके सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार जेपी यादव, डीपीओ राजेश वर्मा ने भी स्वीकृत पत्र वितरित किए। बेटियाें को लंच वितरण के बाद विदाई दे दी गई। कालेज के गेट पर इनके परिजनाें को रोक दिया गया था। विकलांग बेटियां भी स्वीकृत पत्र लेने पहुंचीं। लाभार्थियों में कई चेहरे अपात्राें को लाभ की ओर इशारा भी कर रहे थे।
हमारी बेटी उसका कल योजना हाईस्कूल पास अल्पसंख्यक बेटियों के लिए है। इसमें इन्हें 20 हजार रुपए का लाभ दिया जाना है। लाभ की रकम इनके खातों में भेजी जा रही है। इस योजना के लिए 3145 बेटियाें ने आवेदन किया था।
अफसरों को बताया दर्द, बहाए आंसू
योजना में अपात्र पाई गई बेटियाें ने हंगामा भी काटा। इन्हाेंने डीएम से फर्जीवाड़ा की शिकायत की। सीडीओ को दर्द बयान करते हुए एक बेटी के आसूं निकल आए।
सिटी गर्ल्स इंटर कालेज व मदरसा अहसन उलूम शेखपुर की तकरीबन 100 बेटियाें का नाम सूची से बाहर था। समारोह शुरू होने से पहले यह मंच पर पहुंच गईं। इन्हाेंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि अपात्राें को योजना का लाभ दिया जा रहा है। चयन में लेनदेन का खेल हुआ है। पात्राें को बाहर कर दिया गया। शिकायत के समय मंच पर सीडीओ डा. एससी श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कटियार मौजूद थे। दिलीप कटियार ने इन्हें योजना के तहत चयन के बारे में बताया। स्वीकृत पत्र वितरण के दौरान यास्मीन अंसारी, शबीना, अफशा, जेबा, निशा, निकहत, अफसा ने डीएम पवन कु मार को घेर लिया। इन्हाेंने यही शिकायत उनसे की। डीएम ने दिलीप कटियार से मामला देखने के बाद कहा। उनके समझाने के दौरान सीडीओ आ गए। सीडीओ को दर्द सुनाते सुनाते सिटी गर्ल्स इंटर कालेज की आशिया परवीन फफक पड़ीं। सीडीओ ने कहा कि सोमवार को वह अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय जाकर सूची में नाम न होने की पड़ताल कर लें। इसके बाद बेटियां चुप हुईं।
958 आवेदन हुए निरस्त
जांच के दौरान 958 आवेदन निरस्त हुए हैं। इनमें 79 आवेदक एक बार हाईस्कूल पास कर चुकी थीं। इन्हाेंने दशमोत्तर की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। 94 आवेदक शादी अनुदान के लिए आवेदन कर चुकी थीं। इनके भी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। 36 आवेदकाें के पिछली साल हाईस्कूल पास करने का मामला सामने आया था। इनमें से25 आवेदन करने वाली बेटियां पिछले साल भी लाभ ले चुकी थीं। शपथ पत्र न देने वाली बेटियों के आवेदन भी निरस्त हुए हैं। दिलीप कटियार ने बताया कि चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए गए हैं। चयन पारदर्शी तरीके से किया गया।
200 बेटियाें के लिए होगी बजट की मांग
पात्रता के दायरे में आने वाली 200 बेटियाें के लिए बजट की मंाग की जाएगी। दिलीप कटियार ने बताया कि आयोजन में शरीक न हो पाने वाली बेटियां विकास भवन से स्वीकृत पत्र प्राप्त कर लें।