फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बीघा दो बिस्वा बताकर बेचा छोटा खेत

Sun, 05 Jan 2014 05:46 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। चार बिस्वा खेत को एक बीघा दो बिस्वा बताकर ग्रामीण से करीब सवा लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित जब रुपये वापस मांगने गया तो हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया और जान की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिंजौटा बुजुर्ग निवासी गनेश प्रताप के मुताबिक गांव के ही हिटलर से उसने अक्तूबर 2013 को एक बीघा दो बिस्वा खेत का बैनामा पत्नी रामचहेती के नाम 1.20 लाख रुपये में कराया था। एक माह बाद उसे पता चला कि हिटलर ने धोखाधड़ी कर खेत का फर्जी बैनामा किया है। इस पर उसने तहसील आकर खेत के कागजात देखे, जिसमें खरीदे गए खेत में से मात्र चार बिस्वा खेत ही हिटलर के नाम था। गनेश प्रताप ने हिटलर से इसकी शिकायत की। हिटलर आज-कल की कहकर रुपया वापस करने की बात कहता रहा। गनेश प्रताप ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह हिटलर से रुपये मांगने गया तो उसने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया और जानमाल की धमकी दी। गनेश प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने हिटलर, नत्थू सिंह और महावीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें